UTTARAKHAND

3दिसंबर को लगेगा गजा में स्वास्थ्य कैंप

नई टिहरी।

नगर पंचायत गजा और प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा की ओर से नरेन्द्रनगर विधानसभा के गजा स्थित बारातघर में तीन दिसंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रगतिशील संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि शिविर में नाक, गला, कान, पेट संबंधी बीमारी, हृदय रोग सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में आए मरीजों की निशुल्क जांच कर परामर्श देंगे। स्वास्थ्य शिविर के पंजीकरण हेतु 30 रुपये शुल्क रखा गया है। शिविर में मरीजों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देहरादून से आएगी। गौंसारी गांव के पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान ने क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *