Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

अमेरिका की जेल से भागा 15 साल बाद पकड़ा गया

जालंधर 

अमेरिका की जेल से भागे एक एनआरआइ को 15 साल बाद भारत में गिरफ्तार किया गया है। भारत में उसकी गिरफ्तारी अमेरिका के केस के बदले नहीं बल्कि 12 दिसंबर को हत्या के प्रयास में केस में हुई। इससे पहले भी आरोपित कपूरथला की जेल में एक अन्य हत्या के प्रयास के केस में सजा पूरी कर चुका है। करीब छह महीने पहले ही सजा पूरी कर लौटा था और 12 दिसंबर को एक और वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद से फरार चल रहे आरोपित को तीन महीने बाद फिल्लौर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि अमेरिका में भी वह जेल से भागा था और फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले कनाडा गया और वहां से भारत आ गया। उसके बाद से भारत में ही रह रहा है। आरोपित की पहचान अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को के रहने वाले सुखदीप सिंह उर्फ दीपा के रूप में हुई। यहां वह गोराया के नजदीकी गांव पत्ती खालसा में रह रहा था। डीएसपी फिल्लौर सोहेल मीर कासिम ने बताया कि 2002 में सुखदीप को अमेरिका की एजेंसी ने 62 किलो पाउडर, 39000 प्रतिबंधित गोलियों व 40000 डालर ड्रग मनी के साथ पकड़ा था। उसे वहां 17 साल की सजा सुनाई गई थी। वहां आरोपित तीन साल तक जेल में रहा और शिफ्टिंग के दौरान मौका पाकर वहां से भाग निकला। उसके बाद अमेरिका से कनाडा पहुंचा और फिर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *