Friday, October 16, 2026
NATIONAL

अफगानिस्तान में हिंसा की वारदातों में जबर्दस्त तेजी, एक दिन में 32 लोगों की मौत

काबुल

संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के प्रयासों के तेज होने के बाद भी अफगानिस्तान में हिंसा की वारदातों में जबर्दस्त तेजी आ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, इन घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इधर अफगानिस्तान ने कहा है कि वह रूस और तुर्की में शांति के लिए होने वाली बैठक में भाग लेगा।अफगान सरकार तुर्की में होने वाली बैठक में व्यापक योजना लाने की तैयारी कर रहा है। अफगानिस्तान में ताजा वारदातों में उरुजगन प्रांत में एक मिनी बस पर बम से हमला किया गया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गये। हेरात में एक कार में बम विस्फोट हुआ, इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। 54 लोग घायल हुए हैं। जाबुल में रिहाइशी इलाके में मोर्टार से हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई। इनमें महिला व बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कई वारदातों में भी निशाना बनाकर नागरिकों की हत्या की गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 24 घंटों में 32 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *