Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

आशिकी में काम कर आनंदित हैं कुणाल सिंह

भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह अपनी आने वाली फिल्म आशिकी में काम कर आनंदित महसूस कर रहे हैं। कुणाल सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिल्म आशिकी में काम कर रहे हैं। कुणाल सिंह ने कहा कि लंबे वक्त बाद एक बेहतरीन फिल्म में काम करके उनका कलाकार मन आनंदित है। आशिकी के बारे में बस इतना ही कहूंगा कि यह भोजपुरी की क्लास फिल्म है, जिसे प्रदीप के शर्मा जैसे निर्माता ही बना सकते थे। कुणाल सिंह ने फिल्म के विलेन पप्पू यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि पप्पू में खूब पोटेंशियल है। युवा है और सीखने का जुनून है, जो एक नए अभिनेता के लिए सराहनीय है। वहीं, पप्पू यादव ने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज कलाकारों के साथ की है, उसमें एक नाम आज कुणाल सिंह का भी जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि कुणाल सिंह हम जैसे कलाकारों के लिए प्रेरणा है। यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि आशिकी में खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ कुणाल सिंह के साथ भी स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिल रहा है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *