Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

श्रमिकों पर पुष्प वर्षा कर मोदी ने दिया सनातन संस्कृति का परिचय: विकास तिवारी

हरिद्वार

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि कई दशकों बाद देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जिसने काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों पर पुष्प वर्षा की और उनको प्रणाम किया। रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर मंडल के शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोघन को सुनने के लिए मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर को जिस नई तकनीक के साथ दोबारा बनाया गया है। उसके लिए हरिद्वार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करती है। प्रधानमंत्री का गंगस स्नान करना, रुद्राभिषेक करना और सभी संतों का आशीर्वाद लेना उनके सनातन संस्कृति के प्रति अति सम्मान और प्रेम को परिलक्षित करता ह।ै हरिद्वार के भी कई संतों ने काशी जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। इस दौरान शिव मंदिर पुजारी सुरेंद्र पंडित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता प्रसाद, वाईपीएस चौहान, ज्ञानेश, राम कुमार चौहान, मंडल अध्यक्ष डा.अमरीश शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मन्नू रावत, महामंत्री राधेश्याम पाल, सभासद अजय मलिक, हरिओम, अशोक मेहता, पार्षद सुनील पांड,े पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्राज दुग्गल, सुरेंद्र करणवाल, देवकी नंदन पुरोहित, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शीतल पुंडीर, मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, जिला सह संयोजक आईटी सचिन, निशीथ मंडल आईटी संयोजक, संदीप राठी मीडिया प्रभारी, गौरव पुंडीर, सचिन शर्मा, राजेंद्र गिरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *