Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

काशीपुर में डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन कार्य शुरु

 

काशीपुर। कोरोना संक्रमण व ओमोक्रान संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अब डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन का कार्य शुरु कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम काशीपुर ब्लाक के ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर छूटे लोगों को पहली व दूसरी डोज की वैक्सीन लगा रही है। शनिवार को नारायण नगर पीएचसी प्रभारी डॉ। प्रमेंद्र तिवारी ने बताया जिलाधिकारी, सीएमओ के निर्देश पर कोरोना संक्रमण व ओमोक्रान संक्रमण से बचाव के लिए रूलर एरिया में घर-घर वैक्सीनेशन का कार्य शुरु किया गया है। बताया टीम को ग्रामीण इलाकों के पहुंचाने के लिए संयु्क्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा के निर्देश पर आरटीओ विभाग ने चार चौपहिया वाहन स्वास्थ्य विभाग टीम को उपलब्ध कराए हैं। वहीं एएनएम, कम्युनिटी हैल्थ अफसर, आशा फैसीलेटर, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकत्रियों को साथ लेकर 25 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 3 से 4 स्वास्थ कर्मियों को शामिल किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *