Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

क्यूआरटी टीम प्रभारी समेत सात पुलिस कर्मी निलम्बित

प्रयागराज

प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश ने गीता निकेतन के पास तैनात क्यूआरटी टीम छह के सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही के चलते मंगलवार सुबह निलम्बित कर दिया।

यह जानकारी एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर क्यूआरटी टीमों को सक्रिय किया गया है, जिसमें क्यूआरटी टीम छह में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक मो.इबरार अंसारी एवं छह सहयोगी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही की वजह से निलम्बित कर दिया है।

उक्त पुलिस कर्मी गीता निकेतन के पास तैनात की गई थी। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग दौरान समुचित रिस्पांस नहीं दिया गया, जिससे सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलम्बित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *