अधिवक्ताओं ने बैठक कर अपनी समस्याओं पर की चर्चा
पिथौरागढ़। जिला बार एसोसिएशन ने गुरुवार को वार्षिक बैठक की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान वकालत के 50 साल पूरे कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता बहादुर चंद राजन व संतोष चंद को संस्था ने फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने संगठन हित में काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट, संरक्षक गोपाल दत्त ओझा, उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त सचिव विनोद सिंह मतवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मल्ल, लक्ष्मण सिंह विष्ट सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।
