Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

आप ने कैबिनेट मंत्री उनियाल का पुतला फूंका

चम्पावत। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने उनियाल का पुतला फूंक शीघ्र माफी मांगने की बात कही है। बुधवार को भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने आप के संगठन मंत्री दिनेश रावत के नेतृत्व में कबीना मंत्री उनियाल का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि उनियाल ने सीएम केजरीवाल पर हरामखोर जैसे शब्दों की टिप्पणी की है जो कि एक मंत्री को शोभा नहीं देता। कार्यकर्ता गोविंद महर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जनाधार को भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेता पचा नहीं पा रहे हैं। संजीव गड़कोटी ने कहा कि सुबोध उनियाल को अपने बयान को वापस लेते हुए जल्द उत्तराखंड की जनता और केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिए। यहां संजय गर्ग, शशांक त्रिपाठी, बीसी पांडे, गोपाल, दीपक महर, भुवन महर, यूआर विश्वकर्मा, विनोद सिंह, केदार शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *