Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग

चम्पावत। रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग की है। इस संबंध में समिति ने डीएम के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। समिति का कहना है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण किया जाना जरूरी है। टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने डीएम विनीत तोमर के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन अध्यक्ष गंगा गिरी गोस्वामी का कहना है कि चीन सरकार ने तिब्बत से रेल लाइन बिछानी शुरू कर दी है। कहा कि ल्हासा में 17000 फिट की ऊंचाई पर रेल लाइन का निर्माण भी कर दिया गया है। चीन ने नेपाल सरकार को काठमांडू से दार्चुला तक महाकाली नदी के किनारे रेल निर्माण के लिए सहायता पहुंचाने की योजना बनानी शुरू कर दी है। इसके अलावा चीन की ओर से सीमा पर सैनिक गतिविधियां लगातार बढाई जा रही हैं। कहा कि इसी को देखते हुए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण किया जाना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि रेल लाइन बनने से सैनिक साजो सामान, परिवहन, पर्यटन और रोजगार सृजन भी हो सकेगा। उन्होंने पीएम को पत्र भेज शीघ्र टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *