Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

राजस्व कर्मचारियों ने ठंड के बीच किया प्रदर्शन

चम्पावत। राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने ठंड के बीच तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चार सूत्रीय मांग को लेकर गुरुवार को चम्पावत मुख्यालय में जिला स्तरीय रैली निकालने का निर्णय लिया है। चम्पावत तहसील में बुधवार को राजस्व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संगठन जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ ने कहा कि जब तक राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत नहीं करने, समान कार्य समान वेतन देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन करने और सम्वर्गीय कार्मिको को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ वर्ष 2006 से देने की मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि गुरुवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राजीव माहरा, विजय भंडारी, छत्र सिंह, कुसुम गोस्वामी, अमित सिंह, अनुज उप्रेती, नीरज कुमार, दीपक बोहरा, उमेश नेगी, ईश्वरी राम, मोहित मेहता, दीपा, शंकर सिंह, हीराबल्लभ, जीवंती कलौनी, रेखा चौधरी, हरीश राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *