कर्णप्रयाग पुलिस ने की मनचलों के खिलाफ कार्रवाई
चमोली। कोतवाली पुलिस ने सड़कों पर घूम रहे और सड़क किनारे बैठे मनचलों एवं नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार देर शाम नौटी रोड पर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि शाम को वॉकिंग पर जाती महिलाओं और अन्य को सड़क किनारे बैठे मनचले और नशेड़ी परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। शनिवार शाम को नौटी रोड पर अभियान चलाया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक युवकों और किशोरों को पकड़कर थाने लाया गया। जिनकी काउंसलिंग करने के बाद उनके परिजनों को बुलाया गया। और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायद दी गई। पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ऐसे युवकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
