Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

विश्वकर्मा दिवस पर औजारों की पूजा की

चमोली। वि‍श्‍वकर्मा दिवस पर जनपद के गांवों, विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में लगी संस्थाओं, सुरक्षा बलों और चमोली पुलिस ने अस्त्र शस्त्रों और यंत्रों की पूजा की। पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने पुलिस लाइन गोपेश्वर में शिल्प एवं यांत्रिक कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत, यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *