Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल जारी

बागेश्वर। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की हड़ताल जारी है। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने गुरुवार को तहसील परिसर पर धरना दिया और नारेबाजी की। हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ के सदस्य भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्यायसंगत कोटा निर्धारित करने, आरके के पदों का पुनर्गठन, संभाग में अनुसेवक समेत कंप्यूटर प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती आदि के लिए बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं बैठेंगे। यहां दयाल गिरी गोस्वामी, नंदन सिंह मटियानी, संजय कुमार मुनगली, शिव दत्त तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *