Friday, October 16, 2026
NATIONAL

अब भोजपुरी में पति, पत्नी और भूतनी

भोजपुरी स्टार यश कुमार एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है पति पत्नी और भूतनी। इस फिल्म का मुहूर्त उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुआ और अब वहीं पर फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। माँ शांति मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म पति पत्नी और भूतनी के निर्माता वेद प्रकाश तिवारी हैं। निर्माता वेद प्रकाश ने कहा, “हमारी इस फिल्म का कॉन्सेप्ट बेहद अलग है। यह फिल्म के टाइटल से भी पता चल जाता है। फिल्म थ्रिलर है, कॉमेडी है या सस्पेंस वाली, इसका खुलासा भी हम जल्द ही करेंगे। लेकिन अभी इतना जरूर कह सकते हैं कि हम कुछ बेहतर लेकर आ रहे हैं, जो आम फिल्मों से अलग होगी। फिल्म के गीत – संगीत भी श्रोताओं को झूमा देने वाले होंगे। हम फिल्म का निर्माण पूरी भव्यता के साथ करेंगे, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
यश कुमार ने कहा, “ फिल्म पति पत्नी और भूतनी की कहानी मुझे शूट करती है। यह दर्शकों को भी पसंद आएगी। फिलहाल पूरा ध्यान फिल्म के शूट पर है।” फिल्म पति पत्नी और भूतनी में यश कुमार के साथ ऋचा दीक्षित, सी पी भट्ट, संजय वर्मा, सोनिया मिश्रा, दीप्ति तिवारी, श्रेया राय मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *