Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

यातायात प्रभारी ने ई-रिक्शा-टैम्पो को आवंटित किये नम्बर

 

चित्रकूट,। पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत के आदेश व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था चैकस रखने की गरज से यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव ने शहर के ई-रिक्शा वाहनों में एफ-1 आवंटित कर नम्बरिंग कराई।

शनिवार को यातायात प्रभारी बस स्टैण्ड कर्वी से शिवरामपुर चलने वाले टैम्पो में बी-1, भरतकूप ए-1, कर्वी से पहाडी सी-1, रेलवे स्टेशन कर्वी से रामघाट चलने वाली टैम्पो में एक नम्बर, भैंरी व सरैंया की टैम्पो में डी-1 नम्बर आवंटित कराया। यातायात प्रभारी ने ई-रिक्शा चालकों एवं टैम्पो चालकों को निर्धारित स्थान पर खडा करने के निर्देश दिये।

इस दौरान यातायात प्रभारी ने दो व चारपहिया वाहनों की जांच की। जांच में बिना हेलमेट/सीटबेल्ट/ तीन सवारी वाहनों का ई-पेंडिंग चालान किया। कोरोना के मद्देनजर उन्होंने वाहन चालकों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *