Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

उत्तरखंड में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

 

देहरादून ,

उत्तराखण्ड में आज सुबह से ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान गिरने स ठिठुरन बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में बर्फबारी और पाला गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों में कई मार्गों पर फिसलन होने से यातायात बन्द हो गया है।

बर्फबारी के साथ पाला जमने से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राज्य के ऊँचाई वाले विभिन्न स्थानों पर सडक़ों पर बर्फ की परत एकत्रित हो गईं हैं। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम में कई-कई फिट बर्फ जमा है। वहां पुलिस जवानों के साथ कुछ सन्यासी अभी भी मौजूद हैं। इन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पानी भी जम गया है।

राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी बीती रात से हो रही बारिश के कारण तापमान 08 से 10 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *