कोलार में मेट्रो स्टेशन नहीं, तो चुनाव में वोट नहीं
भोपाल,
कोलार में विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे जरूर किए गए लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मुख्य मार्ग चौड़ीकरण का मामला हो या फिर नालियां बनाने की बात। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नेताओं द्वारा किया गया वादा एक भी पूरा नहीं हुआ। यह बात रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सक्सेना ने कही। उन्होंने कहा कि मप्र राजपत्रित अधिकारी मंच ने मेट्रो स्टेशन बनाने की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर इस बार चुनाव में नेताओं को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कोलार का अब विस्तार हो रहा है।
