Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

वनपंचायतों में हुआ अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

 

बागेश्वर……….

वन विभाग धरमघर रेंज के तत्वावधान में वनपंचायतों में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जंगलों को आग से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया। सहायक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जा रही है। वन दरोगा कैलाश जोशी ने बताया कि सानीउडयार, चंतोला, ठांगा, खिड़वाकोट में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को वनों के महत्व के बारे में बताया गया। लोगों से आग बुझाने में व आग लगाने वालों की सूचना वनकर्मियों को समय पर देने की अपील भी की गई । इस मौके पर वनकर्मी सुरेंद्र डसीला, लछपाल सिंह, वनसरपंच नवीन पाठक, हरीश राम, पूरन जोशी, हेमंत सिंह सहित सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *