Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

न्याय पंचायत खाती में किसानों को दिया प्रशिक्षण

बागेश्वर………

कृषि व उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत न्याय पंचायत खातीगांव के खातीगांव कपूरी में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें काश्तकारों को कृषकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद योजनाओं की जानकारी दी गई। 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज आदि भी वितरण किया गया। यहां कांडा उद्यान सचल केन्द्र कांडा से उद्यान सहायक देवेंद्र सिंह रावत कृषि विभाग के न्याय पंचायत प्रभारी कुंवर सिंह सहित ग्राम प्रधान कपूरी धनवंतरी राठौरए बीबीसी सदस्य भंडारीगांव सुनील कुमार रावतए गोविंद नारायण डिगारीए पूर्व प्रधान रामलाल दासए आनंद मेहराए कृपाल सिंह रावतए प्रकाश सिंहए गोकुल नगरकोटीए हरीश दासए जैयंती देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *