Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ

गोमतीनगर विस्तार में शनिवार देर रात एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एसएसबी बिल्डिंग के पास स्थित सुलभ आवास निवासी पीयूष पांडेय (21) परिवार के साथ रहता था। पीयूष सिटी लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे पीयूष अपने कमरे में लगे पंखे के कुंडे से स्टोल के सहारे फांसी लगा ली। वहीं जानकीपुरम में किराए पर रह रहे मजदूर रामलखन शर्मा (35) ने रविवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबकि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी अपने दो बच्चों के साथ छोडक़र चली गई है।
–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *