सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में लगा कैंप
मथुरा
जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर समाजसेवी संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह जगह प्रतिदिन वैक्सीन कैंप लगवाये जा रहे है। बुधवार को एम आर ग्रुप द्वारा संचालित श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में सातवां वैक्सीनेशन कैंप मसानी बाईपास रोड पर स्थित ग्रीन वैली पर लगाया गया जिसका शुभारंभ सुरेश चंद अग्रवाल मैमोरियल ट्रस्ट के बनवारी लाल अग्रवाल व समाजसेवी स्वीटी सुपारी के कन्हैया लाल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्रीन वैली में आयोजित इस कैम्प में बूस्टर डोज के लिए वैक्सीनेशन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर करते हुए बनवारी लाल ने कहा कि जितनी तेजी से लोगों के वैक्सीन लगेगी उतनी ही तेजी से हमारा जिला सुरक्षित होगा। इस दौरान वैक्सीनेशन कैंप में डॉ रीना, ऐएनएम रेनू सिंह, आशा कार्यकर्ती कमलेश सिंह, कीर्ति , पंकज कुमार,कृष्ण कांत निषाद का वैक्सीनेशन कैंप में सहयोग रहा। कैम्प में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कैंप की व्यवस्थाओं में परवेज अहमद, गौरब अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
