ग्राम प्रहरी संगठन की कार्यकारिणी घोषित

देहरादून

प्रांतीय ग्राम प्रहरी कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी को घोषित कर दिया गया है। तीन साल बाद होने वाले चुनाव में वर्तमान कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के महामंत्री मंगतराम ने बताया कि रामलाल टम्टा को प्रांतीय अध्यक्ष, मंगतराम को महामंत्री, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष, विनोद प्रसाद नौटियाल को उपाध्यक्ष, महेश्वर सिंह को संगठन मंत्री, गुरबचन को प्रचार मंत्री के रूप में यथावत रखा गया है। इसके अलावा नामित सदस्यों में विपिन जोशी, हरदेव सिंह, गंभीर सिंह, महावीर सिंह शामिल हैं। प्रांत अध्यक्ष से सभी सदस्यों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि न्यूनतम वेतन के लिए शासन स्तर पर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले वार्ता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *