प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण कार्यकतार्ओं को दिये जरूरी निर्देश
लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों क ो लेकर चौथे चरण के मतदान से पहले आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज राजधानी पहुंच रहे हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और दिल्ली के विधायक दिलीप पांडेय ने उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कैसरबाग स्थित रिफा-ए-आम क्लब में सुबह 10 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर वह उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए जनता से आप को वोट देने की अपील करने के साथ ही जनता से यूपी में नफरत फैलाने की राजनीति करने वालों पर झाडू चलाने का काम करने के लिए भी कहेंगे। सभाजीत सिंह और दिल्ली विधायक दिलीप पांडेय ने रविवार को जनसभा की तैयारियों को लेकर रिफा-ए-आम क्लब का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकतार्ओं को अरविंद केजरीवाल की जनसभा व्यवस्थाओं क े सम्बंध में जानकारी दी और किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए इसके लिए तैयारी को समय से पूरा कर लेने के निर्देश भी दिये।
