Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

शिमला: सुखराम चौधरी भी भाजपा कार्यालय में बैठे, सुनीं जनसमस्याएं

 

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठे। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को यहां बैठकर जनसमस्याएं सुनीं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद ही मंत्री हरकत में आए हैं। वे लंबे वक्त से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नहीं बैठ रहे थे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में तीन घंटे के लिए बैठे और जनता की समस्याओं को सुना। मंत्री सुखराम चौधरी से प्रदेश के 78 लोग मिले। मंत्री से चार प्रतिनिधिमंडल मिले। इस अवसर पर कई प्रकार की समस्याएं मंत्री के समक्ष आईं, जिन्हें उन्होंने मौके पर ही निपटाया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मंत्रियों के प्रदेश कार्यालय में बैठने से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद बढ़ता है। इस प्रयास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन हो रहा है।

मंत्री ने दिए कसुम्पटी मंडल में ट्रांसफॉर्मर बदलने के आदेश

कसुम्पटी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफार्मर को एक से दूसरे स्थान पर बदले जाने की मांग रखी, जिसको मंत्री में स्वीकार किया। मौके पर ही मांग पूरा करने के आदेश जारी किए। इसी प्रकार से प्रदेश भर में बिजली की लाइन शिफ्ट करने की भी सिफारिश सामने आई और पदोन्नति और स्थानांतरण की भी कई मांगें सुखराम चौधरी के समक्ष उठाईं।

अभी भी कार्यालय में नहीं मिला दूसरे मंत्रियों का शेड्यूल

अभी भी भाजपा के प्रदेश कार्यालय को अन्य मंत्रियों के बैठने का शेड्यूल नहीं मिला है। मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला से ही विधायक हैं तो उन्हें पार्टी कार्यालय में उपस्थित होना आसान है। सुखराम चौधरी भी शिमला संसदीय क्षेत्र से ही संबंधित हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से मनाली के विधायक और भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद ठाकुर भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए बैठ चुके हैं। हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से इस वर्ष कोई भी मंत्री यहां इस तरह से नहीं बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *