Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

6 प्रवासी मजदूरों की आग में झुलसकर हुई मौत, काम करने के दौरान हुआ हादसा

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के लंकावणी डिब्बा गांव में 6 प्रवासी मजदूरों की आग में झुलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी छह व्यक्ति एक झींगा प्रजनन तालाब में काम करते थे, फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में मजदूर बिजली का काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक से आग लग गई, जिसमें झुलसकर 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *