Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

काशीपुर में शॉर्ट-सर्किट से तीन झोपड़ियां जलीं

 

काशीपुर। पैगा क्षेत्र में तीन झोपड़ियों में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। मंगलवार सुबह पैगा चौकी के पास हुए शॉर्ट-सर्किट से हरनाम सिंह, गोविंद सिंह और गुड्डू की झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन, वे सफल नहीं हो सके। इसी बीच किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड अधिकारी द्वितीय वंश नारायण यादव की अगुवाई में दो फायर बिग्रेड यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने होज पाइप फैलाकर मोटर फायर से इंजन से पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ कर दिया। आग से तीनों झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। टीम में लीडिंग फायरमैन खेमानंद, लिटिल फायरमैन हंसदास सागर, फायरमैन पुष्कर सिंह, बीरबल सिंह, दयाचंद, संविदा चालक अभिमन्यु कुमार, दीपक राठौड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *