STATE NEWS

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संतोष, कविन्द्र और हर्षवर्धन की टीम रही प्रथम

 

चमोली। राजकीय पीजी कॉलेज गैरसैंण में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा परिषदीय कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संतोष कविन्द्र और हर्षवर्धन की टीम पहले स्थान, पूजा, दमयंती और मोनिका की टीम दूसरे स्थान और निखिल, योगेश और दीपिका की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं कृत्रिम बुद्धिमता विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में साक्षी पहले, मोनिका दूसरे तथा किरन तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने कृत्रिम बुद्धिमता को फायदे और नुकसान तथा भौतिक विज्ञान प्रभारी डॉ. दीपक सिंह भंडारी ने कृत्रिम बुद्धिमता पर हो रहे वर्तमान शोध पर अपने विचार रखे। इस मौके पर स्थान पाए छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. डीसी पंत द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर डॉ. इंद्र सिंह कोहली, हुकम सिंह बिष्ट, डॉ. गंगा, डॉ. तरुण, हरेश राम, प्रकाश चंद्र, डॉ. विनोद फर्स्वाण आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *