Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

अभियान चला कर करें लंबित वादों का निस्तारण: डीएम

चम्पावत

डीएम नवनीत पांडेय ने लंबित वादों का निस्तारण के लिए अभियान चलाने को कहा है। मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने एसडीएम को वादों के निस्तारण के लिए नियमित अदालत लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने मासिक स्टाफ बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण रखने को कहा। शीतकाल में सभी तहसील मुख्यालयों, नगरीय क्षेत्र व कस्बों में अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल बांटने के निर्देश दिए। सभी तहसील क्षेत्र में डंपिंग जोन बनाने को कहा। नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाने और गृहकर जमा करने के लिए ई नगर सेवा संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब की ओवर रेटिंग होने पर कार्रवाई करने को कहा। सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आपदा राहत का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। अवैध खनन के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने को कहा। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली कम करने वाले अमीनों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम हेमंत वर्मा, लोहाघाट की एसडीएम रिंकू बिष्ट, टनकपुर के आकाश जोशी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *