Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चम्पावत में बादल छाने से तापमान गिरा

चम्पावत

चम्पावत में बादल छाने से तापमान में गिरावट आ गई। यहां सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चम्पावत में शुक्रवार को बादल छाए रहे। यहां गुरुवार-शुकवार रात आसमान साफ रहा। इस वजह से पाले की मोटी चादर बिछ गई। लेकिन तड़के से बादल छाने से धूप नहीं निकली। इस कारण पाला देरी से पिघला। बादल छाने के साथ ही यहां दिन भर हवा चलती रही। यहां बीते कुछ समय से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *