Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

आठ दिन पहले दोस्त के घर आये विदिशा के युवक की सदिंग्ध हालत मे मौत

भोपाल

राजधानी के गोविंदपुरा थाना इलाके मे स्थित झुग्गी बस्ती मे रहने वाले युवक के घर रह रहे विदिशा के युवक की सदिंग्ध हालत मे मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक मजदूरी करता था, जो काम की तलाश मे आठ दिन पहले भोपाल आकर दोस्त के घर मे ही रह रहा था। बताया गया है कि हादसे के समय मृतक घर मे अकेला था, उसका दोस्त ओर परिवार के अन्य लोग काम के चलते घर से बाहर गये थे। मृतक को शराब पीने की लत थी। बाद मे परिवार वालो के घर आने पर उसकी मौत की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से विदिशा का रहने वाला 35 वर्षीय विनायक पांडे मजदूरी करता था, बीते दिनो वो काम की तलाश में भोपाल आया था। थाना इलाके मे लगने वाले गोविंदपुरा साप्ताहिक मार्किट के पास रहने वाला नरेंद्र सिंह निवासी से विनायक की पहले से दोस्ती थी, जिकसे कारण वो उसके घर मे ही रह रहा था। नरेंद्र के साथ ही उसका एक भाई और मां भी रहती हैं। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वो निजी काम के चलते विदिशा गया हुआ था। वही शुक्रवार की रात को नरेंद्र की मां और भाई भी घर से बाहर गये हुए थे। इसी दौरान घर मे अकेले रह गये विनायक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। रात करीब 10 बजे नरेंद्र विदिशा से वापस घर लौटा तो उसे विनायक का शव कमरे मे पडा नजर आया। उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरुआती जॉच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पडताल मे फिलहाल ऐसा कोई सुराग नही मिला है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा सके। हालांकि जॉच टीम का कहना है कि मृतक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *