बीजेपी से एमएलसी उम्मीदवार पवन सिंह चौहान का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ
बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन पवन सिंह चौहान का 21 मार्च को एमएलसी का भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन के लिए एसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन से लगभग 1000 चौपहिया वाहनों से 4000 लोगों के साथ इटौजा टोल पर भव्य स्वागत हुआ, जिसमे 800 के करीब बीडीसी सदस्य एवं लगभग 700 के करीब ग्राम प्रधान ने फूल माला पहनाकर पवन सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया, जिससे भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी (सदस्य विधान परिषद) में प्रत्यासी पवन सिंह चौहान की जीत अवश्यामभावी प्रतीत होती है, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ दोपहर 12 बजे नामांकन सम्पन्न किया जा सका, नामांकन के बाद भव्य जुलूस लगभग 1000 वाहनों से लगभग 4000 व्यक्तियों के साथ रोड शो करते हुए वापस एसआर ग्रुप में शाम के 6 बजे वापसी की । इस नामांकन में एस आर कॉलेज के वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, डायरेक्टर डीपी सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सर्वेश सिंह चौहान, असिस्टेंट डायरेक्टर शतरंज शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर राजेश सिंह चौहान, डीन अंकुर सिंह, डायरेक्टर कॉर्पोरेट रिलेशन कौशल चन्द्रा रघुवंशी, एडमिन ऑफिसर सोनेन्द्र सिंह तोमर उपस्तिथ रहे।
