Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कोतवाली कछौना के चौकीदार की दर्दनाक मौत

हरदोई
कोतवाली कछौना में चौकीदारी की ड्यूटी जा रहे वली मोहम्मद पुत्र शौकत अली 59 वर्षीय को थाना क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।इस हादसे में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर की चपेट में आने से चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मृतक के घर में बहू,भाई रहीश,पुत्र जाहिद है। जाहिद लखनऊ में मजदूरी करता है।दुर्घटना के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिसके घण्टों बाद कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *