Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

अंबाला में 45 वर्ष ऊपर के 23500 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी

अंबाला शहर

जिले में चैथे महाभियान में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 23500 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। जिले में तीन दिन में 51000 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। जिले में अभी तक 1,53,000 लोगों को वैक्सीन लगी है। मालूम हो कि अंबाला में वीरवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चैथा वैक्सीनेशन का महाभियान चला। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल, मुलाना मेडिकल कालेज, मिशन अस्पताल समेत 174 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया। इसके लिए सुबह से लोग वैक्सीन के लिए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *