शिलान्यास स्थल पर सड़क की मरम्मत व अन्य ब्यवस्था में पाई गई कमी को लेकर अधिकारियो ने लगाई फटकार
सरोजनीनगर।
सरोजनी नगर के पीपर सैंड स्थित रानीपुर गांव में बनने वाले पुलिस साइंस व फोरेंसिक विश्वविद्यालय का गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल व एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने शिलान्यास स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया । जिसका एक अगस्त को ग्रह मंत्री अमित शाह शिलान्यास करेंगे । इस दौरान राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर भी मौजूद थे । निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव व नगर महापालिका के आला अफसरों ने शिलान्यास स्थल का भी जायजा लिया ।जहां पर सड़क की मरम्मत व अन्य व्यवस्थाओं में कमी पाई गई ।जिसे देख कर भड़क गए और सभी विभागीय अधिकारियो और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि समय रहते सभी कमियों को पूरा कर लिया जाय। मौके पर मौजूद एसीएस अवनीश अवस्थी ने शिलान्यास स्थल का चारो और मौका मुआवना कर कमियों को बारीकी से देखा और तत्काल पूरी करने के संबंधित कर्मचारियों को आदेशित किया कि अभी तक न तो शिलान्यास स्थल का सुचारू रूप से ब्यावस्था सुलभ हो पाई है और न समस्त तैयारियां ही हो पाई है ।शीघ्र ही समय पर पूरी करने के आदेश दिए । एसी एस होम अवनीश अवस्थी ने करीब पैतालीस मिनट तक रुक कर शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर जायजा भी लिया ।
