Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का होता है जज्बा:डा: जगदीश गाँधी

लखनऊ,

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर(द्वितीय कैम्पस) द्वारा आज ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन विद्यालय केऑडिटोरियम में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीशगाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपनेसंबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होताहै। आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति व विश्वव्यापीसोच ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। यदि इन्हें सहीसमय पर उचित शिक्षा व जीवन मूल्य प्रदान किये जायें तो यही बच्चे आगे चलकर देश कानाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपनेगीत-संगीत से ऐसा समां बाँधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। प्रार्थना नृत्य नेसबका मन मोह लिया। अभिभावक इन आध्यात्मिक गुणों से भरे कार्यक्रम को देखकरगद्गद हो उठे व इसी में रम गये। छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों पर अपने विचार प्रकट किए साथ ही सच्चाई, ईमानदारी, दयालुता, आदर, अनुशासन इत्यादि परसुन्दर ढंग से अपने विचार रखे। इसके अलावा, सर्व-धर्म प्रार्थना एवं विश्वसंसद की अनूठी प्रस्तुति को भी सभी ने सराहा। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओंव वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों कोपुरष्कृत कर सम्मानित किया।सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठप्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि सी.एम.एस. एक अलग तरह का स्कूल है। यहाँछात्रों की जिज्ञासा को नये पंख दिये जाते हैं और उनकी कल्पना शक्ति को विकसितकर सच्चाई में परिवर्तित किया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती संगीताबनर्जी ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *