Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बसों के संचालन व व्यवधान पर मंडलायुक्त हुए नाराज

झांसी,

सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज  झॉसी की बैठक आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त डॉ अजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ई-बसों से कम आय होने, ई-बसों के बार-बार स्थगन होने, समय से बसों की चार्जिग न होने तथा निर्धारित स्थानों से ई-बसों के संचालन में आ रही समस्याओं पर एस.पी.वी. बोर्ड द्वारा विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त एसपीवी बोर्ड द्वारा पॉच प्रस्ताव पास किये गये जिसमें मुख्यत: झाँसी से बबीना एवं झाँसी से चिरगांव तक प्रायोगिक तौर पर तीन माह के लिये 5.00 रूपये कम करने पर बोर्ड द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। मण्डलायुक्त ने ओरछा एवं दतिया धार्मिक व दर्शनीय स्थानों के लिये बस चलाने के लिये आरटीओ को निर्देशित किया गया कि वह जिलाधिकारी, निवाड़ी एवं जिलाधिकारी, दतिया से सम्पर्क कर विधिक औपचारिकतायें पूर्ण कराकर एक सप्ताह के भीतर ई-बसों का संचालन कराना सुनिश्चित करें ताकि झॉसी से धार्मिक व दर्शनीय स्थल ओरछा एवं दतिया जाने वाले यात्रियों को लाभ मिल सके।
मण्डलायुक्त ने बताया कि झॉसी सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लि. द्वारा  28 दिसंबर 21 से झॉसी शहर में ई-बसों का संचालन कराया जा रहा है किन्तु स्वीकृत 25 बसों के सापेक्ष केवल 15 ई-बसें ही विभिन्न रूटों पर चल रही है जिसमें बहुधा बसों की खराबी, चालक की अनुपलब्धता के कारण व्यवधान बना रहता है। परिणामस्वरूप शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी ई-बसों का समुचित लाभ जन-सामान्य को नहीं मिल पा रहा है। प्रबन्ध निदेशक, झाँसी सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज, झॉसी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यदायी संस्था (पी0एम0आई0) को कई बार पत्र. लिखे गये किन्तु कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई। मण्डलायुक्त ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने तथा निर्धारित रूटों पर पूरी क्षमता के साथ ई-बसें चलाने हेतु निर्देशित किया गया। ई-बसों के संचालन में आ रही रूकावटों के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *