Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTAR PRADESH

जेसीआई संकल्प ने किया पाँच दिनी योगा शिविर

झाँसी,

जेसीआई संकल्प द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर आयोजित कार्यक्रम जेसीआई की  अध्यक्ष डॉ ऊषा सेन की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मोटापा , बी.पी,थायराइड,शुगर जैसे रोग योग से कैसे दूर किए जा सकते हैं, कौन-कौन से योगा करना चाहिए, आदि जानकारियां दी गई। योगाचार्य श्याम बुधौलिया ने कई घरेलू उपचार बताए, जिसको सभी ने अपनाया और उससे फायदा भी हुआ। इसी तरह आगे भी ऐसे ही शिविर लगाते रहेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके और अपने को स्वस्थ रख सकें।
कार्यक्रम में आरती राय,मनिंदर राय,विजयलक्ष्मी,सारिका अग्रवाल,सरिता अग्रवाल,पूनम डे.,दीपांशु डे. तथा रजनी पटवा,कुसुम राय,नीलम सिंह,स्वप्निल मोदी,संगीता अग्रवाल इत्यादि सदस्या मौजूद रहीं। सारिका ने सभी का आभार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *