लोटस इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षण संस्थानों में अलग पहचान
दीनानगर
लोटस इंटरनेशनल स्कूल 2008 से लेकर अब तक शिक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। 13 सालों में स्कूल इस पिछड़े क्षेत्र के अलग-अलग गांवों तथा शहरों के बच्चों को सेंट्रल बोर्ड की शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल किया है। इस शिक्षण संस्थान की नींव 12 मार्च 2008 में रखी गई थी। आज यही नींव अपने अच्छे और उच्च शिक्षण से मील का पत्थर साबित हो रही है। यहां नर्सरी से बारहवीं कक्षा के सभी बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक विकास, मानसिक विकास और अच्छे आचरण व संस्कारों का भी ज्ञान दिया जाता है।
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन रमन महाजन, प्रिसिपल उपमा महाजन तथा अध्यक्ष रितु महाजन के दिशा निर्देशों में स्कूल दिन प्रतिदिन उन्नति की बुलंदियों को छू रहा है। प्रिसिपल उपमा महाजन व चेयरमैन रमन महाजन ने बताया कि स्कूल में नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा मेडिकल, नान मेडिकल और कामर्स स्ट्रीम में बच्चों को शिक्षा दी जाती है। बच्चों को और अच्छी शिक्षा के लिए योग्य और निपुण अध्यापकों का चयन किया गया है। जब से दसवीं और बारहवीं कक्षा शुरू हुई है तब से बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत आ रहा है।
