UTTAR PRADESH

कारोबारी का आरोप: भाई और सीए के साथ मिलकर कांग्रेस नेता कर रहा ब्लैकमेल

अमृतसर

ड्रीम सिटी निवासी होटल व रियल एस्टेट कारोबारी ने संजीव शिगारी ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अश्वनी कुमार उर्फ पप्पू पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शिगारी के वायरल हुए आडियो शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
संजीव शिगारी ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनका भाई सुधीर शिगारी कपड़े का काम करता है और शुरू से सारा परिवार एक साथ रहता है। एक साल पहले उन्होंने अपनी भतीजी पलक की शादी कांग्रेस नेता अश्वनी पप्पू के बेटे कनिष्क के साथ की थी। बीमारी के कारण उनका दिल्ली से इलाज चल रहा है। इस बाबत जब अश्वनी पप्पू को पता चला तो उसने संपत्ति का बंटवारा कर छोटे भाई के नाम पर करने को कहा। कारोबारी ने बताया कि उन्होंने अपने पैसों से सुधीर के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अश्वनी पप्पू और उनके भाई सुधीर की इन संपत्तियों पर नजर है। कारोबारी ने आरोप लगाया कि उन्हीं का अकांउटेंट विजय ऊमट भी कांग्रेस नेता के दवाब में है। उन पर इन्कम टैक्स की रेड करवाने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, डीजीपी दिनकर गुप्ता और पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। शिगारी द्वारा इस बाबत शिकायत भी पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल को भेज दी गई है। उन्होंने अपने आडियो पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, विधायक कैबिनेट रैंक राजकुमार वेरका, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया को भी भेजे और अपना दुखड़ा बताया। शिगारी ने साफ कहा कि उनके उनके परिवार को कुछ हुआ तो उसके लिए कांग्रेस नेता जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *