जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावित परिवारों और मूल निवासियों ने निकाली जन आक्रोश रैली विकल्प पत्र प्रशासन को लौटाए
जोशीमठ
जोशीमठ भू-धंसाव आपदा प्रभावित मूल निवासियों और पुस्तैनी निवासियों द्वारा आज मुख्य बाजार में जन आक्रोश रैली के माध्यम से एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन के विस्थापन और पुनर्वास नीति के विकल्प पत्र को प्रशासन को वापस लौटा दिया है।
स्थानीय निवासियों का कहना था की वो अपने पीढ़ियों से चल रहे जल जंगल जमीन और रोजगार साहित्य सामाजिक, सांस्कृतिक, धरोहर को छोड़ कर कही और विस्थापित होने के पक्ष धर नही है। दर असल 22जनवरी को पालिका सभागार जोशीमठ में आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित परिवारों की हुई बैठक में प्रशासन द्वारा जोशीमठ में आपदा प्रभावित चिन्हित भू धंसाव जोन को सार्वजनिक किया था, जिसमे जोशीमठ के 9वार्डो को आपदा प्रभावित 14 जोन में बांटा गया, इनमे से 14जोन के करीब 1200 घरों को अन्यत्र विस्थापित या वन टाइम सेटलमेंट का एक प्रारूप लोगों के समुख रखा गया,तभी से नगर वासियों में आक्रोश बना हुआ है।
ऐसे में आज मूल निवासी सुरक्षा संगठन के आह्वाहन पर नगर के सैकड़ों मूल निवासियों ने सड़कों पर उतर कर एक विशाल जुलुस प्रदर्शन कर जन आक्रोश रैली निकाली, और तहसील परिसर पहुंच कर सरकार द्वारा बांटे गए विस्थापन और पुनर्वास नीति के विकल्प पत्रों को प्रशासन को वापस लौटा दिया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उनकी राय मशवरा के उनका पक्ष जाने इस तरह का विकल्प पत्र भरवाना गलत है, क्या सरकार जोशीमठ जैसे ऐतिहासिक धार्मिक और तीर्थाटन नगरी को बर्बाद करने पर तुली हुई है, लोगों के यहां सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिकी, आजीविका संसाधन जल जंगल जमीन पुस्तैनी हक हकूक जुड़ा हुआ है यहां से वो जोशीमठ के आसपास सुरक्षित छेत्र में ही रहा कर अपनी संस्कृति माटी जल जंगल जमीन और पुस्तैनी खेती बाड़ी से जुड़े रहना चाहते है। इसको लेकर सरकार नगर वासियों से वार्ता नही कर रही है लेकिन जोशीमठ नगर को उजाड़ने पर आमदा है,
इस संदर्भ में आज 8विंदुओ का ज्ञापन एसडीएम जोशीमठ के माध्यम से सीएम धामी को प्रेषित किया गया जिसमे जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावित के साथ साथ पुस्तैनी मूल निवासियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए पुनर्वास और विस्थापन का कार्य हो, सरकार द्वारा बांटे गए विस्थापन और पुनर्वास नीति के पत्रों में विस्थापन और पुनर्वास नीति स्पष्ट भी नही है लिहाजा क्षेत्र के मूल निवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ठोस नीति तैयार करे जिसमे जोशीमठ के प्रभावित परिवारों को आसपास के सुरक्षित जॉन में ही विस्थापन दिया जाय, और नगर वासियों की सभी मांगों पर जल्द कार्यवाही हो फिलहाल आज की जन आक्रोश रैली के माध्यम से जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावित परिवारों और पुस्तैनी, मूल निवासियों ने एक जुटता दिखाते हुए सड़कों पर उतर कर अपने जल जंगल जमीन पुस्तैनी हक हकूको के लिए आवाज उठा दी है,और विकल्प पत्रों को प्रशासन को वापस लौटा कर एक संदेश दे दिया है की बिना स्थानीय लोगों मूल निवासियों को विश्वाश में लिए सरकार अपनी मंशा इस तरह नही थोप सकेगी।
