NATIONAL

ढाका में मोदी ने मां जेशोरेश्वरी का लिया आशीर्वाद

ढाका —

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के लिए बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे हैं। शनिवार को दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत उन्होंने जेशोरेश्वरी मंदिर से की। योशोरेश्वरी काली मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां पीएम मोदी ने लाल चुनरी अर्पित करने के साथ पूजा-अर्चना की।
जेशोरेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लोगों को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा, आने वाले कुछ दिनो में चैत्री नवरात्र का प्रारंभ होगा। पूर्व 51 शक्तितपीठ में से एक मां काली के चरणो में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज मां काली के चरणों आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभागय मिला है। पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, आज मानवजाति कोरोना के कारण सकंट से गुजर रही हैं। मां से यही प्रार्थना है मानवजाति को कोरोना से जल्द से जल्द मुक्ति दिलाए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वेभवन्तो जिस मंत्र को जिया है, वसुधैव कुटंबकम हमारी विरासत, पूरी मानव कल्याण के लिये प्रार्थना करते हैं। पूरे देश के कल्याण मानवजात की कल्याण की प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, मां काली का मेला लगता है, जिसमें सीमा पार से लोग आते हैं। यहां मल्टिपरपस कम्युनिटी हाल की आवश्यकता है। कोई कालीपूजा के समय आये तो उनके उपयोग में आये। यहां के समाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक प्रोग्राम, आपदा, साइक्लोन के समय हर किसी के शेल्टर का स्थान बने। इस हेतु से भारत सरकार यहां ये कल्याण कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *