STATE NEWS

शोरूम से चोरी एसी के पार्टस व कॉपर समेत दो दबोचे

 

काशीपुर। महाराणा प्रताप चौकस्थित शोरूम की छत से आउटडोर तोडकर एसी के पार्टस व कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। रामनगर रोड निवासी रवि प्रसाद पुत्र लोकेश्वर प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। कहा था कि वह मान्यवर शोरूम में मैनेजर के पद पर नियुक्त है। 16 मार्च को छत पर लड़के को देखने भेजा तो कोई व्यक्ति छत पर लगे हुए चार एसी के आउटडोर को तोड़कर अंदर के पार्ट्स व कॉपर वायर चोरी कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस दौरान प्रकाश में आए मो. नफीस पुत्र मो. अनीस व मोविन पुत्र कमर अली निवासी महेशपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एसी के पार्टस व कॉपर वायर बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *