Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

टेबलेट के लिये शपथपत्र लेने को छात्राओं की हुई झड़प

 

काशीपुर। राधेहरि डिग्री कॉलेज में टैबलेट के लिए शपथपत्र लेने को भारी भीड़ में अव्यवस्थाओं के बीच छात्राओं में झड़प हो गई। सूचना पर अनुशासन समिति के सदस्य ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं नहीं मानी। इस पर कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया गया।

राधे हरि डिग्री कॉलेज में चार जनवरी तक प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में टैबलेट के लिए धनराशि हस्तंतरित की जानी है। जिसके लिए 11 से 13 अप्रैल तक छात्र-छात्राओं को विभिन्न पटलों पर शपथ पत्र वितरित किए जाने हैं। जो निर्धारित समय तक भरकर जमा कराने हैं। सोमवार को कॉलेज में शपथ पत्र बांटने के पहले दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। शपथ पत्र लेने की होड़ में छात्राएं बिना कतार के कार्यालय में घुस गईं। इस बीच छात्राओं में पहले शपथ पत्र लेने को लेकर आपस में झड़प हो गई। इसी बीच झड़प की सूचना पर अनुशासन समिति के प्रोफेसर महीपाल सिंह ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं नहीं मानी। इस पर वहां मौजूद महिला प्रोफेसरों ने शपथ पत्र कुछ देर बांटने के बाद अपने ऑफिस का दरवाजा बंद कर लिया और छात्राओं को बाहर खिड़की से शपथ पत्र लेने की बात कही। इसके बाद भी अव्यवस्था जारी रही। अव्यवस्था के चलते महिला प्रोफेसरों ने शपथ पत्र अगले दिन बांटने की बात कहकर खिड़की भी बंद कर दी। एक महिला प्रोफेसर ने बताया कि अनुशासन समिति में लगभग एक दर्जन से ज्यादा प्रोफेसर हैं, लेकिन उसके बाद भी केवल महिपाल सिंह यहां पहुंचे थे। उनके अकेले के समझाने से छात्राएं नहीं मानी जो कि बहुत ही गलत है। इसी के चलते शपथ पत्र बांटने में अव्यवस्था रही। इसकी शिकायत प्रचार्य के अवकाश से आने के बाद की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *