Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ग्रामीणों का धरना 42वें दिन भी रहा जारी

रुद्रपुर

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लौका, गोठा के ग्रामीणों का नगरपालिका पार्क में अनिश्चितकालीन धरना 42वें दिन भी जारी रहा। ग्राम लौका, गोठा, गुरुनानकनगरी, नकहा में दशकों से रह रहे परिवारों को भूमि पर मालिकाना हक देने, गांवों में अपराधों को रोकने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना करने, गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यहां सतवंत सिंह बागी, सीता कुमारी, बहादुर प्रसाद, हीरा सिंह, मुरारी प्रसाद, श्यामसुंदर, योगेंद्र, संदीप, मनोहर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *