Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

तीन वर्षो से फरार फ्रॉड कंपनी आईविजन का एरिया मैनेजर गिरफ्तार

अयोध्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व विवेचना निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कुमारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आईविजन फ्राड कम्पनी का जिम्मेदार अधिकारी लोगों का रूपया जमा कराने वाले एरिया मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए कथित एरिया मैनेजर को पुलिस टीम थाने ले आई। जहां उसके विरुद्ध थाने में पहले से दर्ज विभिन्न आपराधिक मुकदमों के आरोप में थानाध्यक्ष वीर सिंह ने जेल भेज दिया है। बताते चलें कि कुमारगंज थाना के कस्बा कुमारगंज में आई विजन अनी बुलियन कंपनी के नाम से एक फ्रॉड कंपनी खोलकर क्षेत्रवासी लोगों को निवेश करने के उपरांत धन दोगुना करने का झांसा दिया गया था और जनपद ही नहीं आसपास के विभिन्न जनपदों के हजारों निवेशकों का रुपया जमा कराने के उपरांत कंपनी रफूचक्कर हो गई थी। जिसके आरोप में कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता सहित आधा दर्जन से अधिक जिम्मेदार पदाधिकारी जेल की सलाखों में निरुद्ध हैं। मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर पद पर तैनात युवक लवकुश यादव पुत्र स्व छ_ीदीन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धमथुआ थाना कुमारगंज। कुमारगंज पुलिस को थाने में दर्ज विभिन्न आपराधिक मुकदमों के आरोप में पहले से तलाश थी। मुखबिर खास की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा व उप निरीक्षक कमलेश कुमार तथा उप निरीक्षक अभिषेक सिंह हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी कंपनी के एरिया मैनेजर लवकुश यादव पुत्र स्व छ_ीदीन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धमथुआ थाना कुमारगंज को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले आए। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने मुअसं 283/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व मुअसं 285/2021 धारा 406, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के आरोप में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक कमलेश कुमार तथा अभिषेक सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *