Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ में जताई आस्था,ग्रहण की सदस्यता

 

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के चारबाग स्थित प्रांतीय कार्यालय पर मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के सैकड़ों सदस्यों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ में आस्था व्यक्त करते हुए उसकी सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत सचान, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सुधींद्र वर्मा व लखनऊ क्षेत्र के संरक्षक संजय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान अब्दुल करीम को चारबाग ट्रैफिक शाखा का अध्यक्ष, रामचंद्र ,अब्दुल कुद्दूस व मनोज कश्यप को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा मंत्री की जिम्मेदारी राजेश कुमार शुक्ला को सौंपी गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए रणजीत सुमन ने कहा कि संघ की विचारधारा और उसके सभी आदेश व दिशा निर्देश होंगे उसका

सख्ती से पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 38 सदस्यों की सूची क्षेत्रीय मंत्री को सौंपी गई। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश मिश्रा ने बताया कि संघ में आस्था व्यक्त करने वाले सभी कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत है। संघ में सभी को समान रूप से देखा जाएगा न कोई छोटा होगा न कोई बड़ा होगा, संघ की यही विचारधारा है। अंत में क्षेत्रीय संरक्षक संजय सिंह व मोहम्मद नसीम ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *