Uncategorized

किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिये ई-के.वाई.सी. कराना अनिवार्य-डी.एम.

 

संत कबीर नगर,

। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किसान भाईयों को सूचनार्थ बताया है कि जिन किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है, अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपना ई-के.वाई.सी. अति शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु अपने आधार नंबर के साथ अपना पंजीकृत मोबाइल नम्बर साथ में लेकर जाएं। जन सेवा केन्द्र पर इस कार्यवाही के समय सम्बन्धित किसान के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओ.टी.पी. आएगा, जिसका ई-के.वाई.सी. के लिये उपयोग में लाया जाता है। जिन किसान भाइयों के पंजीकत मोबाइल नंबर वर्तमान में नहीं है अथवा बंद हो गए हैं, वह अपने सम्पूर्ण विवरण के साथ नजदीकी जन सेवा केन्द्र पर जाएं, जहां पर बायोमैट्रिक्स विधि से आपके ई-के.वाई.सी. को पूर्ण किया जायेगा। इस कार्य को शीघ्रता से सभी किसान भाई करा लें अन्यथा की दशा में आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल पायेगी।

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की असुविधा अथवा जानकारी के लिए विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अथवा राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *