Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

तालाबों में पानी की उचित व्यवस्था रखने के साथ समय-समय पर सफाई भी करायें:-अविनाश कुमार

हरदोई

 

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 01 हेक्टेयर तक के तालाब मनरेगा से, 01 से 05 हेक्टयर तक के तालाब लद्यु सिंचाई तथा 05 से अधिक हेक्टेयर के तालाब सिंचाई विभाग द्वारा बनवाये जायेगें।
उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चिहिन्त तालाबों पर तत्काल कार्य प्रारम्भ करायें और तालाबों में पानी की उचित व्यवस्था रखने के साथ समय-समय पर तालाबों की सफाई भी करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अधिशाषी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम, अधिशासी अभियंता जल निगम ए के पांडेय,एई लघु सिंचाई व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *