खेत तालाब योजना में किसानों को मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
फिऱोज़ाबाद
जमीन में लगातार गिर रहे जलस्तर की रोकथाम और उसे ऊपर लाने के लिए सरकार खेतों में तलाव खुदवाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करेगी
भूमि सरंक्षण अधिकारी प्रथम रवि कांत सिंह ने जनपद के समस्त विकास खण्डों के किसानों को सूचित किया कि शासन द्वारा जनपद में वर्षा जल के संचयन एवं भूजल स्तर के रिचार्जिंग हेतु खेत तालाब की योजना वर्ष 2022-23 हेतु स्वीकृत की गयी है। उन्होने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत तय आकार के तालाब खोदे जायेंगे, जिसकी प्रति इकाई लागत एक लाख पांच हजार रुपये होगी.लागत का 50 प्रतिशत शासन द्वारा अनुदान के रूप में कृषक के बैंक खाते में डाला जायेगा तथा शेष 50 प्रतिशत धनराशि कृषक को स्वयं वहन करनी होगी। उन्होने बताया कि खेत, तालाब योजना अन्तर्गत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इच्छुक कृषक अपना आवेदन वेवसाइड पर ऑनलाइन टोकन जारी करें। टोकन कन्फर्म होने के उपरान्त निर्धारित तिथि तक टोकन मनी एक हजार रुपये जनपद की किसी भी यूनियन बैंक में चालान के द्वारा जमा करते हुए अपने अभिलेख आधार न0, खसरा खतौनी तथा बैंक की छाया प्रति 15 दिन के अन्दर खेत तालाब पोर्टल पर अपलोड कराते हुए समस्त अभिलेखों की एक प्रति कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी-प्रथम में जमा करना सुनिश्चित करें ।
*सडक़ हादसे में मृत हेडकांस्टेबल के परिजनों को पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन*
फिऱोज़ाबाद(आरएनएस):पुलिस महकमे के एक हेडकांस्टेबल की हुयी सडक़ हादसे में मौत के बाद विभाग के सभी लोगो ने एक दिन का वेतन देकर हेड कांस्टेबल के परिवार की मदद की है.बुधवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने सहायता राशि का चैक भी मृतक की पत्नी को सौंपा
*एसएसपी* के मीडिया सेल की तफर से जानकारी दी गयी है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा एक्सीडेंन्ट में मृत हुए है0का0 प्रेम सिंह के परिजनों को फिरोजाबाद पुलिस परिवार की तरफ से 01 दिन का वेतन 32 लाख 50 हजार रुपये का चैक परिवार एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान किया गया, साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आवश्यक मदद हेतु आश्वासन दिया गया । मृतक है0का0 प्रेम सिंह के परिजनों ने फिरोजाबाद पुलिस के इस सराहनीय योगदान के लिये आभार जताया है
